स्टील एक्सप्रेस पर गिरा 25 हजार वोल्ट का तार, बड़ा रेल हादसा टला

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस में रविवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब गालूडीह के पास स्वर्णरेखा नदी पर बने रेलवे पुल से गुजरते समय ओएचई (OHE) तार टूटकर ट्रेन पर गिर गया। घटना के बाद ट्रेन पुल के बीच में ही रुक गई। रेलवे के सुरक्षा सिस्टम से बिजली आपूर्ति तुरंत ट्रिप हो गई, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यह घटना करीब सुबह 7 बजे पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र के चंद्ररेखा गांव के पास घाटशिला रेलवे ब्रिज पर हुई। यात्रियों ने तेज आवाज और चिंगारी निकलने की बात बताई, जिसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया। घटना के कारण टाटानगर-हावड़ा रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए परिचालन प्रभावित हुआ। रेलवे अधिकारियों, तकनीकी टीम, टीआरडी और आरपीएफ कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया।

About The Author

See also  5 वर्षीय बच्चे को कोलकाता ले जाने के लिए बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

You may have missed