25 फीट ऊंची ‘राजा मूर्ति’ बनेगी आकर्षण, ‘भूत बंगला’ थीम पर सजेगा गणेश पूजा पंडाल

Advertisements

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना के पास बीएसबीसी ब्यॉज कमेटी की ओर से 2009 से आयोजित की जा रही गणेश पूजा इस बार खास होने वाली है। यहां भगवान गणेश की प्रतिमा ‘राजा मूर्ति’ के नाम से प्रसिद्ध है और इस वर्ष 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है। रविवार दोपहर कमेटी के सदस्य छायानगर से प्रतिमा लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ गोविंदपुर के लिए रवाना हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कमेटी हर वर्ष श्रद्धालुओं के लिए कुछ नया करने का प्रयास करती है। इसी क्रम में इस बार पूजा पंडाल को ‘भूत बंगला’ थीम पर तैयार किया जा रहा है। बड़ी प्रतिमा और अनोखी थीम के कारण इस बार पूजा के प्रति लोगों में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है।

प्रतिमा को पूजा स्थल तक सुरक्षित पहुंचाने और स्थापित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतिमा यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों से माहौल भक्तिमय हो गया और समिति के सदस्यों तथा स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।

 

About The Author

See also  पीएंडएम मॉल को ₹2,23,86,000 बकाया जमा करने का अंतिम नोटिस, 15 दिनों में भुगतान नहीं तो सब-लीज पर कार्रवाई

You may have missed