Advertisements
Advertisements

जनवादी लेखक संघ ने आयोजित की काव्य गोष्ठी

जमशेदपुर:-2 दिसंबर 2018 को जुबली पार्क में जनवादी लेखक संघ की काव्य गोष्ठी आयोजित किया गया । जलेश अध्यक्ष अशोक शुभदर्शी की अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्ठी में समय से संवाद करती रचनाएं प्रस्तुत की गई।  वर्तमान परिदृश्य पर समाज , देश की वर्तमान स्थितियों को रेखांकित करते हुए माया नगरी मुंबई में जमशेदपुर शहर का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा कवि विश्वदीप जिस्त ने कहा कि –

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

दुनिया की टकसाल में आकर जाने हमको क्या सूझी ,
सब कुछ छोड़कर चाहत का एक खोटा सिक्का ढूंढ लिया।

 युवा हस्ताक्षर अजय महताब ने स्त्री की दशा को रेखांकित करते हुए अपनी कविता -उबलता जिस्म, तेज चलती धौकनी, दिमाग पर तेज रफ्तार से आते-जाते कई चित्र … प्रस्तुत की । शहर में कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बना चुके युवा कवि आशुतोष चौबे ने दिल्ली को केंद्रित कविता -लोगों की ढेर पर देखो ,दिल्ली का सिंहासन बैठा है …से वाहवाही बटोरी । गोष्ठी में श्री राज देव सिंहा , श्री श्यामल सुमन , श्री सुखदेव पांडे , विमल किशोर विमल, वरुण प्रभात आदि ने भी अपनी अपनी रचनाओं से तालियां बटोरी । गोष्ठी का संचालन व्यंग के सशक्त हस्ताक्षर नवीन अग्रवाल ने किया । धन्यवाद ज्ञापन वरुण प्रभात ने किया। 
See also  एनटीएचए के दो कैडेट्स मेंस अंडर 18 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed