पश्चिमी सिंहभूम के कराइकेला से नक्सलियों का 2 एसएलआर बरामद, नक्सली घटना को अंजाम देने की थी योजना

0
Advertisements
Advertisements

पश्चिमी सिंहभूम । पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नक्सल प्रभावित कराइकेला के लादुराडीह और शुरूगड़ा के जंगलों में छापेमारी अभियान चलाकर दो एसएलआर बरामद किया है. इसके माध्यम से नक्सलियों की ओर से एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना थी. इसका खुलासा आज एसपी आशुतोष शेखर की ओर से पत्रकारों के बीच किया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुप्त रूप से एसएलआर को छिपाकर रखा गया है. इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिरों को इस काम में लगाया था. पुख्ता प्रमाण मिलते ही पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और हथियार को बरामद कर लिया.

सुरक्षा बलों की ओर से पिछले कई माह से भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के नेताओं के भ्रमणशील होने की सूचना पर अभियान चलाया जा रहा है. उन नक्सली नेताओं में मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन आदि शामिल है.

Advertisements
See also  परसुडीह के बारीगोड़ा में देर रात फायरिंग, देशी पिस्तौल बरामद, आरोपी फरार

Thanks for your Feedback!

You may have missed