18 अधिक अधिक उम्र के लोग जरूर कराएं वैक्सीनेशन, सुरक्षित है वैक्सीन -बिनोद

Advertisements
Advertisements

दावथ / रोहतास ( चारोधाम मिश्रा ):- भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री विनोद कुमार सिंह ने कहा वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और परखी हुई है। विनोद ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों से आग्रह और अपील की कि लोग वैक्सीन की डोज लेने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि स्वदेश निर्मित दोनों वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है। कोरोना को पूरी तरह से पराजित करने के लिए और राज्य से इस महामारी को पराजित करने के लिए वैक्सीनेशन आवश्यक है। उन्होंने कहा राज्य की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने राज्य के सभी आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त वैक्सीन देने का एलान किया है। लोग अपने पास के वैक्सीनेशन केंद्र पर जाएं और वैक्सीन लें। यह उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  30 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व सांसद रिहा… कोर्ट के फैसले से हलचल

You may have missed