दो दिवसीय विशेष मतदाता शिविर कल से, मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे नाम, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान केंद्रों में तैनात रहेंगे बीएलओ

0
Advertisements

जमशेदपुर : अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है और आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो आपके पास एक और मौका है मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का। जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम की ओर से सभी मतदान केंद्रों में 05 एवं 06 दिसंबर को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक मौजूद रहेंगे। जिले के सभी मतदान केंद्रों में आयोजित शिविर में मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने से संबंधित आवेदन दे सकते हैं। आवेदन में मांगे गये दस्तावेजों के साथ प्रपत्र छह भर कर बीएलओ को देना होगा। जिलेवासी प्रपत्र छह बीएलओ के पास से प्राप्त कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के अलावा आमजन मतदाता सूची से अपना नाम विलोपन, संशोधन, स्थानांतरण आदि के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया है कि वे मतदान केंद्र में मौजूद रह कर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 से संबंधित आवश्यक जानकारियां देते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करंगे । जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी को भी इस बाबत जरूरी निर्देश दिया है कि वे सभी बीएलओ को अपने स्तर से निर्देशित करें कि वो 05 एवं 06 दिसंबर को अपने – अपने मतदान केंद्रों में उपस्थित रहें।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed