श्रीनाथ विश्वविद्यालय के 15 छात्रों का लेंसकार्ट में हुआ प्लेसमेंट, विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी बधाई

0
Advertisements

Jharkhand: श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में एक साथ 15 छात्रों का देश की प्रतिष्ठित आईवियर कंपनी लेंसकार्ट में कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि से न केवल चयनित छात्रों में, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

छात्रों के प्लेसमेंट के संबंध में जानकारी देते हुए श्रीनाथ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट डायरेक्टर श्री सुभोदीप भद्रा ने बताया कि यह प्लेसमेंट ड्राइव वर्चुअल मोड में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 15 छात्रों का चयन हुआ है।

प्लेसमेंट में चयनित छात्रों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के कनक पालित, राजकुमार दुबे, प्रिंस कुमार, मनोज कुमार महतो, रितेश कुमार, कारण कुमार यादव, जाकी अहमद, अविनाश गोप, सार्थ दास, कारण महतो, शशि गोप, मनीष लकड़ा, सोमनाथ प्रसाद शाहदेव, सुमन दत्ता और पीयूष सिंह के नाम शामिल हैं।

छात्रों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के चांसलर श्री सुखदेव महतो ने सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि विश्वविद्यालय रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। इस अवसर पर उन्होंने श्रीनाथ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल को भी बधाई दी।

वहीं विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह ने चयनित डिप्लोमा छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि लेंसकार्ट जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में हमारे छात्रों का चयन होना विश्वविद्यालय की बहुआयामी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली को दर्शाता है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed