महानगर किसान मोर्चा के रक्तदान शिविर में 135 यूनिट रक्त संग्रह।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर। केंद्र में मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों की श्रृंखला के तहत शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। भाजपा महानगर द्वारा चलाये जा रहे सेवा सप्ताह के तहत प्रतिदिन आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर के छठे दिन किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी के नेतृत्व में बिस्टुपुर स्थित ब्लड बैंक में सम्पन्न हुए रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले रक्तदान शिविर में कुल 135 यूनिट रक्त संग्रह किये गए। इससे पहले, रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन सांसद विद्युत वरन महतो, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दीपू सिंह एवं प्रवक्ता विजय तिवारी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर रक्तदान के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर सांसद विद्युत वरन महतो, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपू सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह, मोर्चा जिला महामंत्री दीपू शर्मा, आनंद कुमार, सुरेंद्र पांडेय, विनोद सिंह, आकाश सिंह, संदीप शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

