Advertisements
Advertisements

दावथ /रोहतास (संवाददाता ):- दावथ प्रखंड मुख्यालय पर मंगलवार को 239 लोगों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु नामांकन किया । वहीं महिलाओं से ज्यादा पुरुषों ने पंचायत चुनाव में हिस्सेदारी बना रहे हैं। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए कुल 117 महिला व 122 पुरूष उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। मुख्यालय पर नामांकन हेतु काफी भीड़ देखने को मिला। जिससे दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। बीडीओ सह निर्वाचन सह शिवेश कुमार ने बताया कि नामांकन के पांच वे दिन मंगलवार को कुल 239 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। विभिन्न पदों के लिए कुल छ नामांकन काउंटर बनाए गए हैं। मुखिया पद हेतु 12महिला, आठ पुरुष, पंचायत समिति सदस्य हेतु 18 महिला, आठ पुरुष, सरपंच पद हेतु सात महिला, सात पुरुष, वार्ड सदस्य हेतु 59 महिला, 77 पुरुष, पंच सदस्य हेतु 26 महिला, 17 पुरुष उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। मुखिया पद के लिए जमसोना पंचायत मालती देवी, सही नाव से फूलवन्ती देवी,ने नामांकन किया।पंचायत समिति सदस्य के लिए दावथ से गुलजरिया देवी,इटवा पंचायत से चन्द्रा वती देवी, सेमरी से चम्पा देवी, सरपंच पद के लिए दावथ से अनिल कुमार गिरी,व पिन्टू कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  दहेज में 10 लाख नकद और गहनों की मांग, विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप, इलाके में हड़कंप

You may have missed