10 साल के शौर्य ने रचा कमाल, 20 सेकंड में बताए 48 एशियाई देशों के नाम


जमशेदपुर : शहर के 10 वर्षीय शौर्य चंदेल ने अपनी असाधारण प्रतिभा से नया रिकॉर्ड बनाकर सबको चौंका दिया है. शौर्य ने मात्र 20 सेकंड में 48 एशियाई देशों के नाम बताकर यह उपलब्धि हासिल की. इतनी कम उम्र में इतनी तेज गति और सटीकता के साथ देशों के नाम बताने की क्षमता ने सभी को प्रभावित किया है.

बताया जाता है कि शौर्य को भूगोल और सामान्य ज्ञान में खास रुचि है और वह लगातार अभ्यास कर अपनी स्मरण शक्ति को मजबूत कर रहा है. उसकी इस उपलब्धि से परिवार और शिक्षक बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं. इस उपलब्धि के बाद शहर में भी उसकी प्रतिभा की चर्चा हो रही है और लोग उसकी सराहना कर रहे हैं.
परिजनों का कहना है कि शौर्य बचपन से ही पढ़ाई और सामान्य ज्ञान से जुड़ी गतिविधियों में काफी रुचि रखता है. परिवार को उम्मीद है कि आगे भी वह इसी तरह नई उपलब्धियां हासिल कर शहर और राज्य का नाम रोशन करेगा.



