अवैध कोयला कारोबार पर खूनी भिड़ंत, देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद स्थित कैलूडीह मैदान के पास अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर बुधवार देर रात दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। रात करीब एक बजे हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। अंधाधुंध फायरिंग में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में छाताबाद निवासी मो. तौसिफ, नीतीश कुमार यादव और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। तौसिफ के कंधे में गोली लगी है, जबकि नीतीश की जांघ में गोली लगी। गंभीर हालत में तौसिफ को दुर्गापुर रेफर किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि स्कॉर्पियो सवार कुछ लोग मैदान की ओर से आए और कैलूडीह मस्जिद भवन के पास फायरिंग करते हुए भागने लगे। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस ने इलाके में जांच शुरू कर दी है और घटना में शामिल लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायल लोगों का इलाज चल रहा है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

See also  महिला लाभुकों के सत्यापन पर प्रशासन सख्त, मंईयां सम्मान योजना की जांच शुरू

Thanks for your Feedback!

You may have missed