आर जे महवश को अनफॉलो करने के बाद शेफाली बग्गा संग दिखे युजवेंद्र चहल,


Mumbai: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. वो एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में उन्हें बिग बॉस 13 फेम शेफाली बग्गा के साथ देखा गया.दोनों को डिनर के बाद साथ देखा गया, जिसकी झलक सोशल मीडिया पोस्ट्स और फैन अकाउंट्स के जरिए सामने आई. इस दौरान चहल ब्लैक शर्ट और ब्लू फेड जींस में नजर आए, जबकि शेफाली बग्गा ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई थी. इस मुलाकात ने सोशल मीडिया यूज़र्स की जिज्ञासा जरूर बढ़ा दी.पैपराजी अकाउंट इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें क्रिकेटर युजवेंद्र चहल रेस्टॉरेंट के बाहर नजर आए। इस दौरान पैप्स ने उनसे पोज देने के लिए कहा। वहीं, दूसरी तरफ शेफाली बग्गा भी उनके साथ नजर आईं, लेकिन कैमरा को पोज देने के दौरान वह चहल से थोड़ी दूर जाकर खड़ी हो गईं और खुद को कैमरा से छुपाती नजर आईं। हालांकि, पैपराजी कहां मानने वाले थे उन्होंने शेफाली को कैप्चर कर ही लिया। वहीं, दोनों ने साथ में कैमरा को पोज नहीं दिए।अब इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक शख्स ने लिखा कि कूल। तो वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल करते हुए लिखा कि क्या यह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? तीसरे शख्स ने लिखा कि न्यू कपल?
आरजे महवश ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी कार में बैठी दिखाई दीं। वीडियो के साथ उन्होंने मजाकिया लेकिन क्रिप्टिक कैप्शन लिखा, “90 प्रतिशत समय आप मुझे अपने बाल ठीक करते देखेंगे और बाकी समय मैं अपनी जिंदगी ठीक कर रही हूं।”इसके तुरंत बाद महवश ने एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “आपकी तरफ थोड़ी शांति भेज रही हूं।” बता दें कि ये पोस्ट सामान्य लग सकते हैं, लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने इसे उनके और युजवेंद्र चहल के ब्रेकअप का संकेत मान रहे हैं।




