भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ

0
Advertisements
Advertisements

अमेरिका : अमेरिका ने बांग्लादेश से आने वाले सामान पर लगने वाला टैक्स घटाकर 19 फीसदी कर दिया है. यह फैसला दोनों देशों के बीच हुए नए व्यापार समझौते के बाद लिया गया है. इस समझौते के मुताबिक, अगर बांग्लादेश में कपड़े अमेरिका के बने कच्चे माल से तैयार किए जाएंगे, तो ऐसे कपड़ों को अमेरिका में बिनाबांग्लादेश के अंतरिम मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अमेरिका इस बात पर मान गया है कि अमेरिका के माल से बने कुछ बांग्लादेशी कपड़ों को बिना टैक्स के अपने देश में आने दिया जाएगा. किसी टैक्स के भेजा जा सकेगा.टैरिफ में कटौती अमेरिका और बांग्लादेश के बीच करीब नौ महीने चली बातचीत के बाद हुई है. शुरुआत में अमेरिका ने अप्रैल में बांग्लादेश से आने वाले सामान पर 37 फीसदी तक टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा था. लेकिन लंबी बातचीत के बाद पिछले साल अगस्त में इसे घटाकर 20 फीसदी कर दिया गया था. अब इसे और कम करके 19 फीसदी कर दिया गया है. यूनुस ने इस समझौते को नौकरियों को बचाने और दुनिया के कपड़ा बाजार में बांग्लादेश की जगह मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया.बांग्लादेश की तरफ से इस समझौते पर वाणिज्य सलाहकार शेख बशीर उद्दीन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार खलीलुर रहमान ने दस्तखत किए. अमेरिका की तरफ से इस पर यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (व्यापार प्रतिनिधि) एंबेसडर जेमीसन ग्रीर ने हस्ताक्षर किए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ग्रीर ने यूनुस और उनकी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस समझौते को पूरा करने के लिए अच्छा काम किया है. बयान के मुताबिक, ग्रीर ने कहा, “यह समझौता अमेरिका की व्यापार नीति में बांग्लादेश की स्थिति को और मजबूत करेगा.”बांग्लादेश का रेडीमेड कपड़ा उद्योग उसकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. देश की कुल कमाई का 80 फीसदी से ज्यादा हिस्सा इसी सेक्टर से आता है. इस उद्योग में करीब 40 लाख लोग काम करते हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं, जो गांव और गरीब परिवारों से आती हैं. यह सेक्टर देश की जीडीपी में करीब 10 फीसदी का योगदान देता है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed