भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के रक्तदान शिविर में युवाओं का दिखा उत्साह, 122 यूनिट रक्त हुआ संग्रह , पूर्व सीएम, सांसद, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य भाजपा नेताओं ने बढ़ाया उत्साह

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में जनसेवा के कई कार्यक्रम कर रही है। इसी कड़ी में, पार्टी द्वारा निर्देशित ‘सेवा और समर्पण’ अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बिस्टुपुर स्थित ब्लड बैंक में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित शिविर में युवा रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले रक्तदान शिविर में कुल 122 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इससे पहले, शिविर का विधिवत शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने संयुक्त रुप से किया। अथितियों ने रक्तदाताओं को भेंट, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस अवसर पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने युवा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोनाकाल में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जनसेवा के कई कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर चल रहे सेवा और समर्पण अभियान में युवाओं की भागीदारी सराहनीय है। उन्होंने पहली बार रक्तदान कर रहे युवाओं का हौसलावर्धन करते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की शक्ति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के युवाओं पर अटूट विश्वास है, राष्ट्र व समाज के उत्थान में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कहा कि ऐसे आयोजन शहर में रक्त की कमी को दूर करने में सहायक साबित होंगे।

See also  देर रात घर का ताला तोड़कर 5 खस्सी चोरी, गांव में हड़कंप

वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने भी रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए युवाओं को बधाई दी। उन्होंने युवाओं से समाज व देश के प्रति जागरूक रहने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने की अपील की।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं के सहयोग से लक्ष्य से अधिक रक्तदान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और विकासोन्मुखी नीति से युवा वर्ग का विश्वास और मजबूत हुआ है।

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, उमेश पांडेय, रक्तदान कार्यक्रम के प्रभारी सुमित श्रीवास्तव, अभिमन्यु सिंह चौहान, सूरज कुमार, गणेश सरदार, प्रकाश दुबे, सनी संघी, अमित सिंह, सुमित अग्रवाल अभिषेक श्रीवास्तव, शशांक शेखर, अभिषेक डे, नीरज राष्ट्रवादी, विशु सिंह, उपेंद्र गिरी, विकास सिंह, सुशील शर्मा, नवजोत सिंह सोहल, सौरभ कुमार, उमेश शाह समेत युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements

You may have missed