इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का विरोध, कई कार्यकर्ता हिरासत में

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को उस समय हलचल मच गई, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय समिट के बीच हुए इस प्रदर्शन से कुछ देर के लिए कार्यक्रम बाधित हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर नारेबाजी की और “पीएम इज कंप्रोमाइज” जैसे नारे लगाए। उस समय कार्यक्रम में देश-विदेश के उद्योग जगत के प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी और विदेशी डेलीगेट्स मौजूद थे।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाया गया।

इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि यह विरोध केवल संगठन की नाराजगी नहीं, बल्कि देश के युवाओं की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए किया गया।

वहीं, एडिशनल डीसीपी आनंद मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

यूथ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एआई समिट जैसे आयोजनों के “चमकदार मंच” के पीछे वास्तविक मुद्दों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। संगठन ने आरोप लगाया कि जब देशहित से ऊपर कॉरपोरेट हित दिखाई देते हैं और विदेश नीति में नरमी महसूस होती है, तब विरोध करना उनका कर्तव्य बन जाता है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed