नहीं बढ़ेगी आपके होम लोन की EMI, रेपो रेट 5.25 ही रहेगा,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Delhi: दो दिनों से चल रही मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग के बाद केंद्रीय बैंक RBI ने रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखा है. शुक्रवार सुबह 10 बजे केंद्रीय बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने बताया कि मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी ने इकोनॉमिक आंकड़ों को देखते हुए रेपो रेट को अपरिवर्तित रखने का फैसला लिया है. स्‍पष्‍ट है कि रेपो रेट से लिंक्‍ड आपके होम लोन, कार लोन या अन्‍य लोन की EMI नहीं बढ़ेगी. यानी आपको इन लोन्‍स के लिए ज्‍यादा किस्‍त नहीं भरनी होगी.RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि मौद्रिक नीति समिति ने तटस्थ रुख को बनाये रखने का निर्णय किया है. उन्‍होंने कहा, ‘घरेलू महंगाई के मोर्चे पर राहत भरे आंकड़े हैं. केंद्रीय बैंक आरबीआई ने मौजूदा स्थितियों को ध्यान में रखते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए महंगाई 2.1 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है. यानी महंगाई के लिए RBI का टारगेट, जो कि 2% से 4% के बीच रखने का लक्ष्‍य रखा गया है, उसके आधार पर देखा जाए तो महंगाई काफी कम बनी हुई है.आरबीआई ने अगले वित्त वर्ष 2026-27 की पहली और दूसरी तिमाही के लिए वृद्धि दर (Growth Rate) के अनुमान को ऊपर की ओर संशोधित करते हुए 6.9 प्रतिशत और 7 प्रतिशत किया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed