Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । बागबेड़ा के ग्वाला पट्टी में कल देर रात रोहित सिंह (26) नामक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह अपने घर पर ही खटाल खोलकर रखे हुए था. इसी से उसका घर परिवार चलता था. घटना कल देर रात की है, लेकिन घर के सदस्यों इसकी भनक आज सुबह मिली थी. इसके बाद उसे लेकर अस्पताल भी गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी जांच के बाद मृत करार दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के बारे में घर के लोगों ने बातचीत में बताया कि आज सुबह जब 6 बजे रोहित को सोयी हालत में देखा तब उसे जगाने के लिए गए थे. इस बीच देखा गया है कि वह खून से सना हुआ है. इसके बाद घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी गई. पड़ोसी की मदद से ही रोहित को टीएमएच लेकर जाया गया था.

घटना के बारे में परिजन बता रहे हैं कि पिछले दिनों उसके कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था. उसी विवाद के कारण रोहित को रास्ते से हटाया गया है. इसमें संजय शर्मा का नाम भी सामने आ रहा है, लेकिन पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक घटना की खुलासा नहीं किया है.

Advertisements
See also  देर रात घर का ताला तोड़कर 5 खस्सी चोरी, गांव में हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed