पश्चिम बंगाल में माइक बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या

0
Advertisements
Advertisements

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में काली पूजा पंडाल में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में एक 30 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना तब हुई जब संतन नस्कर (30) ने हृदय रोग से पीड़ित एक बुजुर्ग पड़ोसी के कहने पर पंडाल का साउंड सिस्टम बंद कर दिया। नस्कर के घर लौटने पर एक अन्य पड़ोसी और उसकी पत्नी उसके पीछे उसके घर पहुंचे और पंडाल में संगीत बंद करने का कारण पूछा।

उन्होंने फिर से बॉक्स बजाने की जिद की, जिस पर दोनों पक्षों में तीखी बहस छिड़ गयी।आरोप है कि पिंटू और उसकी पत्नी ने संतन की मां और भाई के साथ मारपीट की और जब संतन  विरोध किया, तो पिंटू ने चाकू निकाल कर उस पर हमला कर दिया। संतन के शरीर पर कई गहरे घाव लगे।
परिजन और स्थानीय लोग उसे गंभीर हालत में कालिकापुर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी दंपती को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया सोनारपुर थाने की पुलिस ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण कर नमूने एकत्र किये।

Advertisements
See also  जेल में पुराने विवाद और इलाके में वर्चस्व को लेकर राजवीर पर हुई थी फायरिंग, पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed