सरसों के तेल के इन 7 फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- भारतीय घरों में भले ही अलग-अलग तेल का उपयोग होता हो लेकिन कुछ ऐसे व्यंजन हैं जो सिर्फ सरसों के तेल में ही बनाए जाते हैं। सरसों का तेल न सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

Advertisements
Advertisements

सरसों का तेल जिसका उत्पादन सरसों के बीजों से किया जाता है, भारतीय पकवानों में काफी इस्तेमाल किया जाता है। सरसों का तेल अपने तेज़ स्वाद, तीखी सुगंध और हाई स्मक पॉइंट के लिए जाना जाता है। इसे अक्सर सब्ज़ियों को सॉते या फिर स्टिर-फ्राई करने के लिए उपयोग करते हैं। इसका इस्तेमाल भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में सबसे ज़्यादा किया जाता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि खाने में शुद्ध सरसों के तेल का उपयोग अमेरिका, कनाडा और यूरोप में पूरी तरह से बैन है। इन इलाकों में इसे सिर्फ मसाज ऑयल, सीरम या फिर हेयर ट्रेटमेंट के लिए ही उपयोग किया जा सकता है। वहीं, भारत में इसे इतना फायदेमंद माना गया है कि इसका उपयोग न सिर्फ खाने बल्कि त्वचा, बालों और दर्द जैसी समस्याओं के इलाज के लिए भी किया जाता है। आइए जानें सरसों के तेल के क्या फायदे हैं।

1. इम्यूनिटी को करता है बूस्ट

सरसों का तेल शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने का भी काम करता है। इसका नियमित सेवन शरीर की कमज़ोरी को दूर करता है। इससे शरीर में मालिश करना भी फायदेमंद होता है।

2. त्वचा के लिए अच्छा

सरसों का तेल त्वचा के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन-ई की अच्छी मात्रा होने के कारण यह स्किन को नमी देता है , जिससे सर्दियों में ड्राईनेस नहीं आती।

See also  नहाते टाइम पानी में मिलाए यह चीज़े,भाग्य में होगी वृद्धि शरीर रहेगा स्वस्थ...

3. आंखों के लिए

ऐसा माना जाता है कि सरसों का तेल आंखों की रोशनी तेज़ करने का काम करता है। इसके लिए आप इस तेल से पैरों के तलवों की मालिश कर सकते हैं, इससे आप रिलेक्स्ड भी महसूस करेंगे।

4. वज़न कम करने में मददगार

खाने में अगर सरसों के तेल का उपयोग किया जाए, तो आपको वज़न घटाने में भी मदद मिल सकती है। इस तेल में मौजूद विटामिन्स जैसे थियामाइन, फोलेट और नियासिन शरीर के मेटाबाल्ज़िम को बढ़ावा देते हैं, जिससे वज़न कम होता है।

5. पेनकिलर की तरह काम करता है

सरसों के तेल की मालिश जोड़ों के दर्द या फिर कान के दर्द में भी फायदा करता है। आप जोड़ों पर इससे मालिश कर सकते हैं, या फिर इसे गुनगुना कर इसकी कुछ बूंदों को कान में डाल सकते हैं। इससे दर्द में जल्द आराम मिलता है।

6. दांत के दर्द में कारगर

दांत में दर्द होने पर सरसों के तेल से मसूड़ों पर हल्की मालिश करें। इससे दर्द दूर हो जाएगा, साथ ही दांत मज़बूत भी होंगे।

7. भूख बढ़ाने का काम करता है

जिन लोगों को भूख कम कम लगती है या वे कम-कम खाते हैं और इससे उनकी हेल्थ प्रभावित हो रही है, तो इस तेल का इस्तेमाल आपकी इस समस्या को हल कर सकता है।

 

 

 

 

 

 

Thanks for your Feedback!

You may have missed