यूपी के टीचर्स को योगी सरकार की बड़ी सौगात,

0
Advertisements
Advertisements

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में टीचर्स को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि कैबिनेट बैठक के बाद 30 प्रस्तावों पर निर्णय हुआ। बेसिक शिक्षा विद्यालयों के टीचर्स को कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। 11 लाख 95 हजार 391 टीचर्स को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसमें 358.61 करोड़ रुपये की लागत आएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के टीचर्स को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। लगभग 3 लाख टीचर्स को ये सुविधा मिलेगी।मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों और स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिए किए जाने के संबंध में आज मंत्रिपरिषद ने अपनी सहमति दे दी है। यह भी अपने आप में पहली बार हुआ है कि उन लोगों को इस प्रकार की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा दी गई।’उन्होंने कहा, ‘माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में मानदेय पर कार्यरत व्यावसायिक शिक्षा के विषय विशेषज्ञों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को भी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनजर सरकारी अस्पतालों के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी, आईपीडी (IPD) उपचार की कैशलेस सुविधा की अनुमान्यता प्रदान की गई है।’

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  भारत में चंद्र ग्रहण: आसमान में दिखा लाल चाँद, पहली तस्वीर वायरल

Thanks for your Feedback!

You may have missed