आदित्यपुर शिव काली मंदिर में पलक-झपकते महिला की चेन गायब

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर । आदित्यपुर के शिव काली मंदिर में महिला चोरों का गैंग सक्रिय अवस्था में देखा गया. यहां पर एक महिला ने पूजा की थाल में सोने की चेन रखकर पूजा कर रही थी. इस बीच ही एक महिला गैंग की सदस्य ने चेन की चोरी कर ली. घटना के बाद महिला वहां से तुरंत गायब हो गई. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के कारण इसका खुलासा हुआ है. अब पुलिस महिला गैंग का पता लगाने का काम कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

भुक्तभोगी महिला का नाम उषा सिन्हा है और वह आदित्यपुर के जानकी अपार्टमेंट में निवास करती है. उन्होंने बताया कि वह पहले दुर्गा मंदिर गई हुई थी. यहां पर उनकी गले की चेन टूटकर गिर गई थी. इस कारण से उन्होंने चेन को पूजा की थाल में रख दिया था. इसके बाद वह शिव काली मंदिर मत्था टेकने के लिए पहुंची थी. पूजा की थाल रखकर वह मत्था टेक ही रही थी कि अचानक से चेन गायब कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि घटना पुलिस तक पहुंची है. घटना की जांच की जा रही है.

Advertisements
See also  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज, पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य, 11 को विशेष बैठक

Thanks for your Feedback!

You may have missed