चक्रधरपुर में तलवार से गर्दन पर हमला कर महिला की हत्या, आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा

0
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर के जामिद गांव में एक युवक ने महिला की गर्दन पर तलवार से हमला कर उसकी जान ले ली. घटना के बाद आरोपी करमू मुर्मू तलवार को लेकर दूसरे गांव में घुम रहा था. वहीं सूचना पर पुलिस प्रिया देवी (54) को अस्पताल में लेकर गई थी, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इधर घटना के बाद आरोपी को उसके परिवार के लोग विक्षिप्त बता रहे हैं. जबकि घटना के बाद वह फरार हो गया था, लेकिन गांव के लोगों ने ह उसे दूसरे गांव से खोजकर दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया. घटना सोमवार शाम की है और पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. अब पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि आखिर आरोपी करमू विक्षिप्त है या नहीं.

Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed