एमजीएम के तुरियाबेड़ा में महिला की हत्या कर फंदे पर लटकाया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- एमजीएम तुरियाबेड़ा में दो साल पहले ब्याही गयी मामूनी गोराई की हत्या उसके पति उत्तम गोराई ने शुक्रवार को गला दबाकर कर दी और उसके शव को फंदे पर लटका दिया गया. घटना की जानकारी आज शाम को मायका पक्ष के लोगों को मिलने पर वे तुरियाबेड़ा पहुंचे और बेटी को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मामूनी को मृत घोषित कर दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शादी के बाद ही करता था मारपीट

मामले में मायका पक्ष की ओर से उसके पिता जीत गोराई का कहना है कि शादी के बाद से ही दामाद शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट करता था. इधर वह काम-धाम भी नहीं कर रहा था. रोजाना मारपीट किये जाने की जानकारी मामूनी अपने माता-पिता को भी फोन करके बताया करती थी. आज की घटना से परिवार के लोगों को लग रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया गया है.

About The Author

See also  दलमा में पर्यटन को नई रफ्तार, 15 नए इको कॉटेज खुलने से पर्यटकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

Thanks for your Feedback!

You may have missed