मंगल आहुतियों के साथ भाजपाइयों ने पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की, जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा के नेतृत्व में हुआ महामृत्युंजय जाप सह हवन

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर भाजपा कार्यकर्ता समेत आमजन आक्रोशित हैं। इस घटना पर एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी आक्रोश और विरोध प्रकट कर रही है। तो वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा के तत्वावधान में पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए महामृत्युंजय जाप सह हवन किया गया। टेल्को स्थित राम मंदिर में आयोजित महामृत्युंजय जाप सह विशेष हवन अनुष्ठान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने मंगल आहुतियों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के लिए मंगलकामना करते हुए सामुहिक हवन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पंजाब सरकार ने सोची समझी साजिश के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा से खिलवाड़ किया। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वो स्थान पाकिस्तान से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर था। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भारी लापरवाही बरती है। पंजाब सरकार के रवैये से स्पष्ट जाहिर होता है कि वे प्रधानमंत्री की हत्या करवाना चाहती थी। मगर वे शिव के अनन्य भक्त हैं, भगवान शिव की कृपा और करोड़ों देशवासियों के आशीर्वाद ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया और वे सकुशल वापस लौट आये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन के निमित्त पूरा देश हवन, पूजन और यज्ञ कर रहा है, जिससे देश की असुरी शक्ति का नाश हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूँ ही देश और देशवासियों की अनवरत सेवा करते रहें।

See also  होली पर झारखंड में शराब की रिकॉर्ड बिक्री: 110 करोड़ की खपत, रांची सबसे आगे

भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में की गई चूक से जनता के मन में भारी रोष हैं। पार्टी के कार्यकर्ता व नागरिक इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। इस घटना ने फिर एक बार कांग्रेस की घटिया राजनीति का पर्दाफाश कर दिया है।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, दीपक पारीक, रूबी झा, सुधा यादव, हेमंत सिंह, विकाश शर्मा, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, राजपति देवी, नीलू झा, रश्मि भारद्वाज, लक्ष्मी मिर्धा, रीना चौधरी, लीना चौधरी, शुक्ला हलदर, मीना सिन्हा, रंजू झा, रानी ठाकुर, मधु तांती समेत महिला मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements

You may have missed