क्या नीतीश कुमार छोड़ देंगे बिहार की कुर्सी? राज्यसभा जाने की चर्चा से BJP के पहले मुख्यमंत्री की अटकलें तेज

0
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच यह अटकलें तेज हो गई हैं कि वे अगले सप्ताह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अगर चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए जाते हैं, तो अगले सप्ताह उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाकर नया नेता चुना जा सकता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि यदि नीतीश कुमार पद छोड़ते हैं तो बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बन सकता है। बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के नाम इस पद की दौड़ में सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस राजनीतिक बदलाव के साथ नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री भी हो सकती है। माना जा रहा है कि उन्हें जेडीयू की सदस्यता दिलाई जा सकती है और सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि राज्यसभा जाने के बाद नीतीश कुमार केंद्र सरकार में मंत्री बनेंगे या सिर्फ सांसद के रूप में काम करेंगे। लेकिन माना जा रहा है कि स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं और उम्र को देखते हुए यह फैसला लिया जा सकता है।नीतीश कुमार ने हाल ही में विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद चौथी बार लगातार और कुल मिलाकर रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अगर वे इस्तीफा देते हैं तो राज्य की राजनीति में एक नया दौर शुरू हो सकता है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed