क्या जेनिफर विंगेट अपने खास दोस्त संग करेंगी शादी?


Mumbai: टीवी की फेमस एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें एक्ट्रेस ने अपने करियर में दर्शकों और फैंस को दीवाना बनाने का कोई भी कसर नहीं छोड़ा है। अब तलाक के 12 सालों बाद उन्हें दोबारा से प्यार हो गया है और वह दूसरी बार अपना घर बसाने को पूरी तरह से तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को उनको अपने पुराने दोस्त करण वाही से प्यार हो गया है, उन्हीं के साथ अपना घर बसाएंगी।जेनिफर विंगेट अपने खास दोस्त और पॉपुलर एक्टर करण वाही से जल्द ही शादी रचा सकती हैं। दोनों के बीच अफेयर को लेकर बीते काफी वक्त से सोशल मीडिया खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, जेनिफर और करण ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियल बात नहीं की है। अब देखने वाली बात ये होगी कि कपल अपनी शादी को लेकर क्या बयान देते हैं और कब करेंगे शादी।हालांकि, जेनिफर और करण की तरफ से अब तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी केमिस्ट्री और एक-दूसरे के लिए सपोर्ट देखकर फैंस इस जोड़ी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.आपको बता दें कि 2007 के पॉपुलर शो ‘दिल मिल गए’ में जेनिफर विंगेट ने डॉक्टर रिद्धिमा गुप्ता की भूमिका निभाई थी. वहीं, शो में करण वाही को डॉ. सिद्धांत मोदी के कैरेक्टर में देखा गया था. इस शो के 14 साल बाद दोनों एक बार फिर से 2024 में सोनी लिव की वेब ‘सीरीज रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी’ में साथ नजर आए. हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि जेनिफर और करण वाही किस डेट को शादी करने वाले हैं. दोनों ने ऑफिशियल तौर पर अपने रिश्ते और शादी को लेकर कुछ भी नहीं कहा है.




