क्या तलाक मामले में पति प्रतीक के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत करेंगी अपर्णा यादव?

0
Advertisements
Advertisements

Bihar: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव ने हाल ही में सार्वजनिक मंच से जानकारी दी है कि वह अपनी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव को तलाक देना चाहते हैं. प्रतीक यादव ने अपर्णा को ‘स्वार्थी’ और ‘झूठी’ करार देते हुए उनसे अलग होने की बात कही है, जिसको लेकर यादव परिवार में तो टेंशन है ही, साथ ही यूपी का सियासी पारा बढ़ा हुआ है.अपर्णा यादव यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वह तलाक का मुद्दा महिला आयोग तक लेकर जा सकती हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने जानकार दी है कि अपर्णा यादव इस मुद्दे को लेकर आयोग के पास नहीं आई हैं. 21 जनवरी को लखनऊ में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं विषयक एक दिवसीय कार्यशाला/मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान मौजूद रहीं. मगर, वहीं राज्य महिला आयोग की बैठक में अपर्णा यादव का नहीं पहुंचना सबको खटका. उनकी कुर्सी खाली पड़ी रही.अब पति प्रतीक यादव के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अपर्णा यादव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव को तलाक देने की घोषणा की हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें स्वार्थी महिला बताया और कहा कि वो केवल मशहूर बनना चाहती है. प्रतीक यादव की पोस्ट के बाद उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव को लेकर सियासी हलचलें तेज हो गई हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed