सोनारी में पत्नी की धारदार कुल्हाड़ी से मारकर हत्या

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । शहर के सोनारी पंचवटी नगर का रहने वाला एस मुर्मू ने पत्नी चंद्रमणि मुर्मू की धारदार कुल्हाड़ी से मारकर कल देर रात हत्या कर दी. घटना की जानकारी पड़ोसियों से मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के बारे में जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि पति और पत्नी के बाद मेला घुमाने को लेकर किसी तरह का विवाद हुआ था. इस विवाद के दौरान ही पति ने अपनी पत्नी पर धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. घटना के समय मौके पर ही चंद्रमणि मुर्मू की मौत हो गयी थी. सूचना पर पुलिस पहुंची थी और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. घटना के संबंध में हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया गया है.

Advertisements
See also  देर रात घर का ताला तोड़कर 5 खस्सी चोरी, गांव में हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed