Advertisements
Advertisements

मुंबई: मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में वह दिन सिर्फ एक इवेंट नहीं था, बल्कि भावनाओं, यादों और सपनों का संगम था। क्रिकेट और फुटबॉल, दोनों खेलों के चाहने वालों के लिए यह पल किसी त्योहार से कम नहीं रहा, जब अर्जेंटीना के फुटबॉल सम्राट लियोनल मेसी अपने ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ के तहत भारत पहुंचे और भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से एक ही मंच पर मिले।वानखेड़े स्टेडियम, जिसने भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जीतते देखा, विराट कोहली की 50वीं वनडे सेंचुरी का गवाह बना, उसी मैदान पर इस बार खेलों का एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। संगीत, फुटबॉल, क्रिकेट, बॉलीवुड और राजनीति, सब एक मंच पर थे। हर कोना मानो ‘पिक्चर ऑफ द डे’ बनने को तैयार था।सुनील छेत्री भारत के महानतम फुटबॉल खिलाड़ी में से एक हैं. सिर्फ इतना ही नहीं सुनील छेत्री इंटरनेशनल गोल के मामले में लियोनेल मेसी के क्लब में भी हैं. छेत्री इंटरनेशनल गोल के मामले में टॉप-5 में शामिल हैं. छेत्री ने भारत के लिए 157 मैचों में 95 गोल दागे हैं और वो दुनिया में चौथे स्थान पर हैं. सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल दागने के मामले में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं जिनके नाम कुल 143 गोल दर्ज हैं. वहीं लियोनेल मेसी इस मामले में 115 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं. इसके अलावा ईरान के अली देई 108 गोल के साथ तीसरे पाएदान पर हैं.बता दें कि लियोनेल मेसी GOAT इंडिया टूर पर भारत आए हुए हैं. मेसी शनिवार देर भारत पहुंचे थे. भारत में मेसी सबसे पहले कोलकाता गए. कोलकाता पहुंचते ही मेसी के लिए एयरपोर्ट पर ही फैंस का हुजूम उमर पड़ा था. शनिवार दिन में मेसी का कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में इवेंट हुआ था. हालांकि, अव्यवस्था के कारण स्टेडियम में फैंस ने काफी बवाल किया. कोलकाता के बाद मेसी शनिवार को ही हैदराबाद पहुंचे. उसके अगले दिन रविवार को मुंबई में उनका कार्यक्रम हुआ, जहां वह सुनील छेत्री और सचिन तेंदुलकर से मिले. वहीं अब मेसी 15 दिसंबर को देश की राजधानी नई दिल्ली पहुंचेंगे. यहां पर फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मेसी का इवेंट होगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed