दलित छात्र ने मटका छुआ तो टीचर ने बुरी तरह पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत से इलाके में तनाव

0
Advertisements

राजस्थान: राजस्थान में जालोर जिले के एक प्राइवेट स्कूल में एक टीचर ने पानी पीने का मटका छूने पर नौ साल के एक दलित बच्चे को कथित रूप से पीटा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इस मामले को लेकर इलाके में तनाव हो गया है. जिसको देखते हुए प्रशासन ने 24 घंटों के लिए इंटरनेट को बंद कर दिया. पुलिस ने 40-वर्षीय अध्यापक चैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर हत्या और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सुराणा गांव में एक प्राइवेट स्कूल के छात्र इंद्र मेघवाल की 20 जुलाई को पिटाई की गई थी और अहमदाबाद के एक अस्पताल में शनिवार को उसकी मौत हो गई. राज्य के शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जालोर के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि लड़के को बुरी तरह से पीटा गया था. उन्होंने कहा कि बताया गया है कि पीने के पानी का बर्तन छूने के कारण बच्चे की पिटाई की गई. उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी जांच की जानी है.

बच्चे के पिता ने कहा कि उसके बेटे के चेहरे और कान पर चोटें आई थीं और वह लगभग बेहोश हो गया था. पिता के अनुसार, उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे उदयपुर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया. लड़के के पिता देवाराम मेघवाल ने कहा, ‘‘वह (बच्चा) लगभग एक सप्ताह तक उदयपुर के अस्पताल में भर्ती रहा, लेकिन कोई सुधार नहीं होने पर हम उसे अहमदाबाद ले गए. उसकी हालत में वहां भी सुधार नहीं हुआ और उसने शनिवार को दम तोड़ दिया.’’ राज्य के शिक्षा विभाग ने दो अधिकारियों को मामले की जांच कर इसकी रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed