वेस्ट बोकारो डिवीजन ने इंटर डिविजनल हैंडबॉल (मेन) टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : – टाटा स्टील के खेल विभाग ने 14 अगस्त को इंटर डिविजनल हैंडबॉल (मेन) टूर्नामेंट का आयोजन किया। इसमें वेस्ट बोकारो डिवीजन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप अपने नाम की। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न डिवीजनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसने खेल भावना और आपसी सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की।

टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जहां सभी टीमें शीर्ष स्थान के लिए पूरी ताक़त से भिड़ीं। वेस्ट बोकारो की शानदार कौशल और रणनीति ने उन्हें यह प्रतिष्ठित खिताब दिलाया। शेयर्ड सर्विसेज़ ने दमदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया, जबकि टीएसजे ऑपरेशन्स ने दूसरे उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह और पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि श्री कल्याण प्रसाद, चीफ़ – स्पेयर्स, सर्विसेज़ एवं प्रोजेक्ट्स, शेयर्ड सर्विसेज़ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्री प्रसाद ने विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके समर्पण, टीम भावना और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि खेल कर्मचारियों के बीच टीमवर्क, अनुशासन और आपसी सौहार्द को विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  श्रीनाथ विश्वविद्यालय में रंगोत्सव 2026 का आयोजन, रंग गुलाल से कैंपस हुआ रंगीन

Thanks for your Feedback!

You may have missed