रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल सिदगोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल सिदगोड़ा में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। प्रातःकाल स्वच्छता अभियान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की गई। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अपूर्बा दास ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रीय गान की गूंज से पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। मौके पर रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल और विवेकानंद मिडिल स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर उपस्थित सभी लोग भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम का समापन प्रधानाध्यापक श्री अपूर्बा दास के प्रेरणादायी संदेशों के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed