झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

Advertisements

झारखंड :झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 16 और 17 जुलाई को राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कई जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी और मध्य झारखंड में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में घने बादल, मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं दक्षिणी और आसपास के क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ गरज-चमक और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। रामगढ़, बोकारो और धनबाद के कुछ हिस्सों में 16 जुलाई को भारी बारिश का पूर्वानुमान है। राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश के चलते तापमान में गिरावट और गर्मी-उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

About The Author

See also  शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज, पंडालों की सजावट के साथ रामलीला और भक्ति जागरण की तैयारी

You may have missed