झारखंड में मौसम का कहर: ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, वज्रपात से महिला की मौत, ऑरेंज अलर्ट जारी…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और मध्यप्रदेश से गुजर रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, लोहरदगा, गढ़वा, गुमला, चतरा, खूंटी, बोकारो और पश्चिम सिंहभूम में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में कटकर रखे गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बोकारो के ललपनिया में वज्रपात की चपेट में आने से महुआ चुन रही 33 वर्षीय अनिता देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कोडरमा जिले में भी वज्रपात की घटनाएं सामने आई हैं।

हजारीबाग में बीते 24 घंटे में 12 मिमी और डुमरी (गिरिडीह) में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मेदिनीनगर में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने रांची सहित पूरे राज्य में गुरुवार को भी तेज हवा, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 से 13 अप्रैल तक राज्य के दक्षिणी, पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में येलो अलर्ट भी लागू रहेगा।

बुधवार को मेदिनीनगर 40.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि रांची का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई गई है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed