गांधी आश्रम से गंगा के राजघाट तक संकल्प यात्रा कर, सत्य अहिंसा और कानून के रास्ते पर चल कर ही इस साजिश के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करेगे: गांधीवादी

0
Advertisements
Advertisements

UP (Varanashi) : सर्व सेवा संघ वाराणसी से राजघाट, की इमारतों को रेलवे और वाराणसी जिला प्रशासन द्वारा जमीनदोज करने की साजिश के खिलाफ सर्व सेवा संघ, गांधी स्मारक निधि, गांधी शांति प्रतिष्ठान, लोक समिति, कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी सहित कई संगठनों के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जुलूस की शक्ल में गांधी आश्रम से गंगा मैया के राजघाट तक संकल्प यात्रा की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

यात्र के दौरान महात्मा गांधी के भजनों का गायन होता रहा। गंगा तट पर पंहुच कर गांधीवादी व सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पाल ने वहां पर उपस्थित तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को स.से.संघ के प्रति हो रही ज्यादतियों से अवगत कराया। तदनन्तर सभी सत्याग्रही गंगा जी में प्रविष्ट होकर गंगाजल लेकर संकल्प किया कि वह सत्य अहिंसा और कानून के रास्ते गांधी, विनोबा और जय प्रकाश की विरासत को बचाने के लिये तन मन धन से प्रयत्न करेंगे। संकल्प पत्र का पाठ प्रो आनंद कुमार और जागृति राही ने करवाया। इस संकल्प यात्रा में जिला सर्वोदय मंडल पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष डॉ. सुख्चंद्र झा  झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे थे उनके साथ साथी जगत नारायण भाई मौजूद रहे.

Advertisements
See also  नेपाल में Gen‑Z आंदोलन के बाद पहला चुनाव शुरू, 1.89 करोड़ मतदाता बलेंद्र शाह और ओली जैसे नेताओं के बीच निर्णायक मुकाबले के लिए वोटिंग में जुटे

Thanks for your Feedback!

You may have missed