केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटिंग जारी


केरल: केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। चुनाव के पहले चरण में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों में वोटिंग हो रही है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 11 दिसंबर होगी। दूसरे चरण में त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड़ में मतदान होगा। कुल 1,199 उम्मीदवार स्थानीय निकाय चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें ग्राम पंचायत, ब्लॉक पंचायत, जिला पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम शामिल हैं। केरल स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे 13 दिसंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।चुनाव आयोग के अनुसार, 1,32,83,789 मतदाता 23,576 वार्डों में 75,632 उम्मीदवारों के चुनाव नतीजे तय करेंगे। इन चुनावों के दो चरणों में सभी 1,199 स्थानीय निकायों के नतीजे 13 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

इन चुनावों को अगले साल होने वाले राज्य के विधानसभा चुनाव का सेमी-फाइनल माना जा रहा है। सभी प्रमुख पार्टियों का दावा है कि उन्हें मतदान में बढ़त हासिल है। विपक्षी कांग्रेस पार्टी इस उम्मीद में है कि सबरीमाला में सोना गायब होने का हाई-प्रोफाइल मामला जनता को उसके पक्ष में वोट डालने के का काम करेगा।
वहीं, माकपा के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) विकास योजनाओं और कल्याण पेंशन के अपने रिकॉर्ड के भरोसे समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहा है।



