निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, वार्ड 17 में गहमागहमी, मतदाता सूची में क्रमांक संख्या में गड़बड़ी से मतदाताओं को हो रही परेशानी

0
Advertisements

Saraikela : झारखंड निकाय चुनाव 2026 के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 17 में काफी गहमागहमी देखी जा रही है. यहां बूथ नंबर 123, 124 और 125 क लिए 5 कमरों में मतदान करने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन मतदाता सूची में क्रमांक संख्या में मतदाताओं के नाम बूथ पर उपलब्ध मतदाता सूची से मेल नहीं खाने की गड़बड़ी से मतदाताओं को परेशानी हो रही है. मतदाता ऑनलाइन सर्च करते हैं तो उन्हें विधानसभा चुनाव का सीरियल नंबर दिखा रहा है. यहां प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतदान प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो रही है. कुछ लोग मतदाताओं को लेकर खींच तान करते देखे गए लेकिन आपसी सामंजस्य स्थापित कर उसे शांत करा दिया गया. यहां सुरक्षा कर्मी की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  दुर्गा पूजा और दीपावली से पहले बिजली विभाग की 10 दिवसीय स्पेशल ड्राइव शुरू

Thanks for your Feedback!

You may have missed