मतदाता पहचान मैपिंग कार्य जारी, आज चम्पई नगर में लगा शिविर, लोगों ने दी 2003 के सूची की जानकारी

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela :आज दिनांक 30.12.25 को नव प्राथमिक विद्यालय, चम्पाइ नगर में मतदाता पहचान मैपिंग रिलेटेड कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न मतदान केंद्रों के मतदाताओं का 2003 के मतदाता सूची से मिलान किया गया तथा सभी को मैपिंग से संबंधित सूचना कैसे प्राप्त की जा सकती है इसका प्रशिक्षण भी दिया गया. जिन मतदाताओं के माता एवं पिता का वोटर कार्ड झारखंड से बाहर का है उन्हें बताया गया कि वहां से विधानसभा संख्या मतदान केंद्र संख्या एवं क्रमांक संख्या का विवरण मिलने से मैपिंग का कार्य किया जा सकेगा. उक्त कैंप में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर पुरुषोत्तम महतो, सच्चिदानंद चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद, नंदीश्वर कृष्ण सिंह, अमन राज, पूर्व वार्ड पार्षद देबू चटर्जी, नथुनी सिंह एवं रंजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे. अगला कैंप दिनांक 02.01.2026 को हरि मंदिर, राम मड़ैया बस्ती, आदित्यपुर में निर्धारित है. जिसके लिए आसपास के लोगों से अपील किया गया है कि उक्त कैंप में उपस्थित हो कर कैंप को सफल बनाए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  कांड्रा में भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पैर टूटा

Thanks for your Feedback!

You may have missed