महिला कॉलेज में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

0
Advertisements

चाईबासा। महिला कॉलेज चाईबासा में मतदाता जागरूकता एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला कॉलेज चाईबासा के प्रभारी प्राचार्या, सभी शैक्षणिक और गैर- शैक्षणिक कर्मचारी एवं छात्राओं ने भाग लिया। प्रभारी प्राचार्या डॉ अंजू बाला खाखा मैडम ने मतदान के महत्व को बताया और सभी को विवेक से मतदान करने के लिए कहा। डॉ ओनिमा मानकी ने सभी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। डॉ अंजना सिंह ने भी सभी को मतदान के महत्व को बताया। डॉ प्रशांत खरे ने मतदान की आवश्यकता पर महत्व दिया। श्री मिथिलेश सिंह ने भी सभी लोगों को मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ अर्पित सुमन टोप्पो ने मतदान के प्रति जागरूक होने को कहा। ललिता सवैयां ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।महिला कॉलेज चाईबासा के चुनाव नोडल पदाधिकारी सितेंद्र रंजन सिंह ने भी सभी लोगों को प्रत्याशी को अच्छे से जानकर मतदान करने पर बल दिया। कॉलेज की छात्राओं ने भी मतदान के विषय में अपना मत रखा और मतदान करने की बात कही। मतदान के महत्व को एक नाटक के माध्यम से भी प्रस्तुत किया गया। अंत में सभी लोगों ने मतदान करने के लिए शपथ लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां जगद्धात्री पूजा

Thanks for your Feedback!

You may have missed