वैश्विक कोरोना महामारी के संभावित तीसरी लहर के पूर्व विवेकानंद युवा महामंडल ने बच्चों को किया जागरूक

Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर /जमशेदपुर (अभय कुमार मिश्रा ):- वैश्विक कोरोना महामारी के संभावित तीसरी लहर के पूर्व आज दिनांक 6 जून 2021 को स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन, सरायकेला-खरसावां एवं जमशेदपुर विवेकानंद युवा महामंडल ने साथ मिलकर आदित्यपुर 2 स्थित इच्छापुर बस्ती और बंतानगर मे 15 वर्ष से नीचे के करीब 90 बच्चों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, केला बिस्किट और सूखा स्नैक्स वितरण करते हुए सभी बच्चों को महामारी से बचने के सुरक्षा उपायों के बारे में गहराई से बताया और समझाया गया साथ ही उनके माता-पिता को भी बच्चों के प्रति जागरूक रहने को कहा गया और सभी को स्वामी विवेकानंद जी के प्रभावशाली जीवनी के बारे में संक्षिप्त में बताते हुए उन्हें प्रेरित किया गया। इन कार्यों में मुख्य रूप से फाउंडेशन के अध्यक्ष ललन शुक्ला, अप्पू डे, रंजीत बाला, राजा कुमार साहू, मुन्ना शुक्ला, राजेश कुमार, गणेश प्रजापति, शशि देवी, सनी कुमार, संदीप साहू, चंदन शर्मा, देवानंद सिंह ने अपना योगदान दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  आज जमशेदपुर एफसी का अहम मुकाबला: मैच के दौरान स्टेडियम इलाके में ट्रैफिक जाम की चेतावनी

You may have missed