इंस्टाग्राम पर लौटे विराट कोहली, 27 करोड़ फॉलोअर्स को राहत

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट शुक्रवार तड़के अचानक गायब हो गया था, जिससे 274 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स यानी करीब 27 करोड़ फॉलोअर्स बेचैन हो गए थे। हालांकि, करीब आठ घंटे तक इंस्टाग्राम से गायब रहने के बाद कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट वापस से एक्टिवेट हो चुका है। उनके अकाउंट पर वापस से पोस्ट दिखने लगे हैं और सर्च में भी आ रहा है। उनका दुबई को प्रमोट करने वाला आखिरी पोस्ट भी दिख रहा है। इसमें वह पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे। मामले में अब तक विराट, उनकी मैनेजमेंट टीम या इंस्टाग्राम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि अकाउंट को जानबूझकर डीएक्टिवेट किया था या कोई तकनीकी गड़बड़ी थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हाल के दिनों में कोहली की सोशल मीडिया गतिविधियां भी सीमित रही हैं। उन्होंने पहले कई प्रमोशनल पोस्ट हटाकर क्रिकेट और परिवार को प्राथमिकता देने के संकेत दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली एक प्रमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट के करीब 12 से 14 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं।वनडे में विराट ने 18 जनवरी को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी। इस मुकाबले में कोहली ने 108 गेंदों पर 124 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। हालांकि, कोहली के शतक के बावजूद भारतीय टीम मैच जीतने में सफल नहीं हो सकी।

विराट अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 महीने बाद खेलते दिखेंगे। भारत की अगली निर्धारित वनडे सीरीज इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ होगी। यह तीन मैचों की सीरीज 14 जुलाई से शुरू होगी, जिसके मुकाबले एजबेस्टन, कार्डिफ और लॉर्ड्स में खेले जाएंगे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed