कोवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोवाली थाना क्षेत्र के जुड़ी पहाड़ी के पास घर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान जुड़ी पहाड़ी निवासी होरी हंसदा (45) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के दामाद राम चंद्र महतो ने बताया कि होरी हंसदा बुधवार सुबह उन्हें पैदल ही हल्दीपोखर तक छोड़ने गए थे। वहां से घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने बताया कि होरी हंसदा पेशे से किसान थे और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके सात बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed