दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

0
Advertisements
Advertisements

भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने ‘रोटी, कपड़ा और मकान’, ‘क्रांति’ जैसी कालातीत फिल्में दीं, जिनमें उनकी अदाकारी और निर्देशन का अनोखा जादू था। ‘पूरब और पश्चिम’ फिल्म का मशहूर गीत ‘भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं…’ आज भी लोगों के दिलों में गूंजता है। मनोज कुमार को ‘दो बदन’, ‘हरियाली और रास्ता’, और ‘गुमनाम’ जैसी हिट फिल्मों के लिए भी याद किया जाता है। वे विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए प्रसिद्ध थे और ‘भारत कुमार’ के नाम से भी पहचाने जाते थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन दोपहर बाद विशाल टॉवर, जुहू में किए जा सकेंगे। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह पवन हंस श्मशान घाट, जुहू में किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  मनीफीट में चला बुलडोजर: टाटा स्टील-जेएनएसी की कार्रवाई में 15 दुकानें तोड़ी गईं

Thanks for your Feedback!

You may have missed