मनीफीट में चला बुलडोजर: टाटा स्टील-जेएनएसी की कार्रवाई में 15 दुकानें तोड़ी गईं

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। टाटा स्टील और जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (जेएनएसी) की संयुक्त टीम ने टेल्को के मनीफीट इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिसमें 15 दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार जिन दुकानों को हटाया गया, वे करीब 50 साल पहले बनाई गई थीं। इस जमीन को लेकर मामला पहले से अदालत में चल रहा था। अदालत ने इस विवाद में टाटा स्टील के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।

बताया गया कि दुकानदारों को पहले ही नोटिस देकर दुकान खाली करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन तय समय तक दुकानों को खाली नहीं किया गया। इसके बाद प्रशासनिक टीम पुलिस बल और मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध भी किया और मोहलत की मांग की। हालांकि कोर्ट के आदेश और प्रशासनिक निर्देश के कारण अभियान जारी रहा और सभी अवैध दुकानों को हटा दिया गया।

बताया जा रहा है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी जहां-जहां अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed