जमशेदपुर में वाहन-चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; दो चोरी की स्कूटी बरामद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन-चोरी में शामिल एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने दोनों की निशानदेही पर दो चोरी की स्कूटी भी बरामद की हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गिरफ्तार युवकों की पहचान हनी ठाकुर और सन्नी राम के रूप में की गई है। दोनों चोरी की स्कूटी लेकर सोनारी लिंक रोड के रास्ते जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की। संदेह होने पर जब जांच की गई तो दोनों वाहनों के नंबर और दस्तावेज मेल नहीं खाए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने काले-ग्रे रंग की होंडा डियो और लाल-सफेद होंडा डियो स्कूटी बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि ये वाहन उन्होंने अलग-अलग जगहों से चुराए थे।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इलाके में वाहन-चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और कड़ी की जाएगी, ताकि ऐसे गिरोहों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Thanks for your Feedback!

You may have missed