एनएच-33 पर टुसू मेला से लौट रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार, छह वर्षीय बच्ची की मौत, कई घायल

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरियाबेड़ा से बेताकोचा टुसू मेला गए करीब 40 लोग गुरुवार शाम घर लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। यह हादसा शाम लगभग आठ बजे एनएच-33 पर भिलाई पहाड़ी के पास हुआ। दुर्घटना में छह वर्षीय बच्ची विनता मुंडा की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चे और उनके परिजन घायल हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार सभी लोग एक 407 वाहन में सवार होकर लौट रहे थे। निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर के पास किसी कारणवश वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे गाड़ी असंतुलित हो गई। इसके बाद वाहन में सवार कई लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए आगे आए।

घटना की सूचना मिलते ही जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता मौके पर पहुंचे और एमजीएम पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने अपने वाहन और पुलिस वाहन की मदद से सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने विनता मुंडा को मृत घोषित कर दिया।

पिंटू दत्ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या कम होने के कारण इलाज में देरी हो रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पूर्व विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी को इसकी सूचना दी। उनकी पहल पर उपायुक्त के निर्देश से अतिरिक्त चिकित्सकों की व्यवस्था की गई, जिसके बाद इलाज की प्रक्रिया तेज की गई।

फिलहाल कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर देवघर पंचायत के मुखिया शशि सिंह सहित अन्य लोग भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवारों की सहायता में जुट गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त है।

See also  विधायक श्री सरयू राय के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारी

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed