युवा जनशक्ति मोर्चा की बैठक में फैसला, अभय झा वार्ड 30 से लड़ेंगे चुनाव

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- आज युवा जनशक्ति मोर्चा की कोर कमिटी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा के आवासीय कार्यालय मोतीनगर, आदित्यपुर-2 में हुई। बैठक में आने वाले आदित्यपुर नगर निगम चुनाव पर चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने वार्ड संख्या-30 से अभय झा को पार्षद चुनाव लड़ने के लिए कहा। नेताओं ने कहा कि वार्ड 30 के विकास के लिए अभय झा का चुनाव लड़ना जरूरी है, क्योंकि वे हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के हक की लड़ाई अपने खर्च पर लड़ते रहे हैं। साथ ही वार्ड की जनता भी चाहती है कि इस बार अभय झा उम्मीदवार बनें। सभी की बात सुनने और जनता की परेशानी को देखते हुए अभय झा ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर उनका परिवार है और वे अपने परिवार के सम्मान और हक के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस बैठक में कार्यकारिणी महासचिव नीरज सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रभात सिंह चौहान, मुख्य सलाहकार जगदीश नारायण चौबे, विधि सलाहकार दीपक महत्ता, कोल्हान महिला अध्यक्ष मुकुल महतो, उषा त्रिवेदी, शांति देवी, गायत्री देवी, सूरज, मंजीत सिंह, मनोज शर्मा, मीडिया प्रभारी शिव वर्मा, नितेश झा, दिव्यांशु झा, रोहन, सूरज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में जेएससीए स्कूल लीग का रोमांच, खिलाड़ियों ने दिखाया दमदार खेल

Thanks for your Feedback!

You may have missed