वाहनों से वायर चोरी पर भड़के वाहन मालिक, गोलमुरी से मानगो तक सड़क जाम
Advertisements

जमशेदपुर : भुइयांडीह इलाके में शनिवार सुबह करीब पांच बजे खड़े एक वाहन से चोरों ने सीलिंग वायर चुरा लिया। घटना सामने आते ही स्थानीय वाहन मालिकों का गुस्सा फूट पड़ा।
Advertisements

Advertisements

लगातार हो रही चोरी से परेशान वाहन मालिक सड़क पर उतर आए और गोलमुरी से मानगो तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जाम की वजह से इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और राहगीरों को काफी परेशानी हुई।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शहर में लगातार गाड़ियों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की।


