बहरागोंडा प्रखण्ड के सात केंद्रों में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का शुरू हुआ टीकाकरण

Advertisements

बहरागोड़ा:- बहरागोड़ा प्रखंड के 7 केंद्र में मंगलवार को 15 से 18 वर्ष के किशोरों को टीका दिया गया. पहले दिन 300 का लक्ष्य था.कहीं कहीं 300 पार हो गया।इस दौरान खांडामौदा में 270, गर्ल्स हाई स्कूल बहरागोड़ा में 280,मानुसमुड़िया हाई स्कूल में 400,कुमारडूबि में 280,जयपूरा में 310,गोपालपुर में 260,के जी बी पी में 320 बच्चों को वैक्सीन दी गई। सभी बच्चे मास्क पहनकर सेंटर पर पहुंचे. सुबह से ही परिसर में भीड़ रही. वैक्सीनेशन को लेकर बच्चों में उत्साह देखा गया. सोशल डिस्टैंसिंग का पालन नहीं हो सका. स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लगातार मास्क पहनने की अपील की जा रही थी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओपी चौधरी ने बताया कि लगातार वैक्सीनेशन कार्य जारी रहेगा. लगभग 11150 टीकाकरण का लक्ष्य है. इसे लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मी जुटे हैं.मौके पर एन एम नीलम टाप्पू,रीता माहातो,शांति मुखी आदि उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  टाटानगर स्टेशन के पास सड़क हादसे में मोंटी की मौत, दोस्त राहुल घायल

You may have missed