अमेरिका में 43 दिन बाद शटडाउन खत्म,

0
Advertisements
Advertisements

अमेरिका: अमेरिका में पिछले 43 दिन से जारी शटडाउन अब समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया है। अमेरिकी सीनेटर यानी सांसदों ने इसको समाप्त करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है।

व्हाइट हाउस की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप आज इस बिल पर साइन कर दिया। ट्रंप के हस्ताक्षर के बाद अमेरिका में शटडाउन समाप्त हो गया। बता दें कि बुधवार को अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में जिस समय शटडाउन खत्म करने वाला बिल पारित हुआ, तो सदन में जोरदार तालियां गूंज उठीं। इस दौरान कई सांसद खुशी से झूम उठे और एक दूसरे से गले मिले। वहीं, कुछ सांसद वोटिंग के दौरान हाउस से बाहर निकल गए। सदन में ये बिल 222 के मुकाबले 209 वोटों से पारित कर लिया। वहीं, बिल के पारित होते ही ट्रंप ने कहा था कि इस बिल पर वह जल्द दी हस्ताक्षर करेंगे।इस शटडाउन के कारण संघीय कर्मचारी को कई वेतन नहीं मिले, यात्री हवाई अड्डों पर फंसे रहे और लोग अपने परिवारों के लिए भोजन जुटाने हेतु फूड बैकों के बाहर कतारों में खड़े रहे हैं.रिपोर्ट्स में परिवहन सचिव सीन डफी के हवाले से कहा गया है कि उड़ानों से प्रतिबंध हटाने और हवाई अड्डे का संचालन पूरी तरह से बहाल करने में करीब एक हफ्ते तक का समय लग सकता है. वहीं Delta Airlines CEO एड बास्टियन ने चेतावनी दी है कि शटडाउन के कारण रद्द होने वाली उड़ानों से एयरलाइन की कमाई पर बेहद खराब असर पड़ा है. हालांकि, उन्होंने थैंक्सगिविंग (US ThanksGiving) तक संचालन सामान्य होने की उम्मीद जताई है.अमेरिका में शटडाउन का आर्थिक नुकसान बहुत ज्यादा देखने को मिला. कांग्रेस के बजट कार्यालय ने भी ये अनुमान जाहिर किया था कि इससे चौथी तिमाही की जीडीपी वृद्धि दर में 1.5% की कमी (US GDP Growth Slowdown)  आएगी, हालांकि अब संघीय कार्यक्रमों के फिर से शुरू होने और बकाया वेतन जारी होने पर इसमें कुछ सुधार देखने को मिल सकता है.

भले ही अब ट्रंप के झुकने और जिद छोड़ने के बाद सदन में पास हुए Funding Bill पर साइन करने से शटडाउन का The End हो गया है, लेकिन हकीकत में नुकसान तो हो ही चुका है. खासकर 4.2 करोड़ अमेरिकियों का, जो सीधे तौर पर फ़ूड स्टैम्प पर निर्भर हैं. इनमें से ज्यादातर नवंबर के लाभ से वंचित रह गए. तमाम राज्यों का कहना है कि  सहायता राशि को फिर से बढ़ाने में समय लग सकता है और इन लोगों को मदद के लिए एक और हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है.सीनेट डेमोक्रेट और एक इंडिपेंडेंट मेंबर ने रिपब्लिकन के साथ मिलकर दिसंबर के मध्य तक सब्सिडी पर सीनेट में मतदान के बदले में वित्त पोषण विधेयक पारित किया. सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने इसे निचले सदन में लाने की कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है. हालांकि, जॉनसन ने सख्त लहजे में बोला कि, ‘जैसा कि हम शुरू से ही कहते आए हैं, यह शटडाउन अंततः पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण और निरर्थक था.’

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed